Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर को बड़ी सौगात दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपनी कर्मभूमि गोरखपुर को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में हाई एंड मल्टीपल एनर्जी लीनियर एक्सेलरेटर मशीन का उद्घाटन किया। गोरखपुर के कैंसर के रोगियों के लिए यह मशीन संजीवनी के रूप में काम करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि देश के साथ ही प्रदेश में बीते पांच से वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक परिवर्तन हुआ है। वैश्विक महामारी के दौरान भी देश में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती दी गई। गरीब, किसान, मजदूर तथा अन्य आर्थिक रूप से कमजोर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर शुरू की गई तमाम योजना से अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आज देश के अंदर हर नागरिक के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए शासन ने अलग-अलग योजनाएं शुरू की है। हमारा प्रयास है कि सभी इसका समुचित लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में हाई एंड मल्टीपल एनर्जी लीनियर एक्सेलरेटर मशीन के उद्घाटन के बाद से गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश को कैंसर जैसी बीमारी से मुक्ति देने के लिए आज एक नए युग की शुरूआत हो रही है।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में अपनी दैनिक दिनचर्या के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम भवन में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। आज यहां पर बरसात होने के कारण अपेक्षाकृत कम फरियादी आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद लखनऊ से लिए प्रस्थान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!