Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक ने किया आत्‍मसमर्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, श्रीनगर। कश्मीर में कोरोना महामारी के बीच सेना का आतंकरोधी अभियान अभी भी जारी है। आज तड़के दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में कांजीगाम के इमाम साहिब इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में अल-बदर के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। खुद को सेना के हवाले करने वाले आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। वह हाल ही में अल-बदर में शामिल हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब इलाके में तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के एक बजे के करीब इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। अभियान में सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू के एसओजी के जवान शामिल थे। इमाम साहिब पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसके नजदीक जाना शुरू कर दिया। आतंकवादियों ने जैसे ही सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

घेराबंदी होने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आतंकवादियों ने इसका जवाब ग्रेनेड हमले से किया। यह तो गनिमत है कि इस हमले में किसी भी सुरक्षाकर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया। मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने आसपास के घरों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जब सुरक्षाबलों को पता चला कि सभी आतंकवादी स्थानीय हैं और इनमें एक नया भी है, तो उन्होंने एक बार फिर सभी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जितनी बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, उन्होंने उसका जवाब गोलीबारी से ही दिया।

एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान हाल ही में संगठन में शामिल हुए चौथे आतंकी ने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। सुरक्षाबलों ने उसे हथियार छोड़ घर से बाहर निकलने के लिए कहा। वह अपने हथियार मुठभेड़ स्थल पर छोड़ बाहर आ गया और अपने आप को सेना के हवाले कर दिया। आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। वह काजापोरा रेबन का रहने वाला है। सेना ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदी की आशंका के चलते सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं मुठभेड़ स्थल से अन्य तीनों आतंकियों के शव व भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अल-बदर के तीन आतंकियों के मारे जाने व एक के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि करते हुए कहा कि सर्च ऑपरेशन पूरा होते ही अभियान को समाप्त कर दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!