Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में पिछले 24 घंटों में 4 लाख 12 हजार कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, 3980 लोगों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत में  बीते 24 घंटों के दौरान 4 लाख से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई वहीं कोविड-19 के कारण मरने वालों के नए आंकड़े ने पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,12,262 नए मामले आए और 3,980 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,10,77,410 हो गया है और कुल मरनेवालों की संख्या 2,30,168 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है। भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,67,75,209 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,23,131 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए। ये आंकड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, ICMR ने बताए हैं।

जहां तक इस घातक वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की बात है तो देश में 16 जनवरी से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 16.24 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। बता दें कि इस अभियान के 110वें दिन चार मई को 18,90,346 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

इस माह की 1 तारीख को पहला दिन था जब 4 लाख से अधिक संक्रमितों की पहचान 24 घंटे की अवधि में की गई। उस दिन COVID-19 के 4,01,993 नए मामले दर्ज हुए थे और 3,523 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 21 अप्रैल को संक्रमण का आंकड़ा 3 लाख के पार चला गया था यानि मात्र दस दिनों के भीतर 1 लाख मामले बढ़ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!