Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेश

मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी वकील शाह

  • भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या में था शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, श्रीनगर। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को कहा कि जिला पुलवामा में त्राल के ऊपरी इलाकों में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों में शामिल आतंकी वकील शाह भी था।

आतंकी शाह और कोई नहीं वही था, जिसने इसी साल जून में भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या की थी।

आइजीपी विजय कुमार ने यह जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि “जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी वकील शाह आज की मुठभेड़ में मार गिराया गया है। वह भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था।

आपको जानकारी हो कि 2 जून को भाजपा नेता राकेश पंडित जोकि त्राल में नगर निगम पार्षद थे, जब अपने घर के बाहर खड़े हुए थे, उसी समय तीन आतंकवादियों ने अचानक से उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में उनकी मौत हो गई थी जबकि उनके साथ खड़ी एक अन्य महिला घायल हो गई थी।

वहीं विक्टर फोर्स के अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें 17 अगस्त को नागबेरिन और दाचीगाम के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

उसी दौरान से सुरक्षाबलों का संयुक्त दल सर्च ऑपरेशन चलाए हुए था। 20 अगस्त सुबह 6.45 बजे हमने आतंकवादियों के संदेश को पकड़ा। इसके बाद यह तो पुष्टि हो गई कि आतंकवादी आसपास ही कहीं मौजूद हैं।

आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और यह एक मुठभेड़ में बदल गई। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और भी काफी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है।

आपको जानकारी हो कि पुलवामा हमले में शामिल सैफुल्ला उर्फ ​​लंबू को भी सुरक्षाबलों ने इसी क्षेत्र में 31 जुलाई को मार गिराया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!