Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंदेश

अपने बयान से पलटे मुनव्वर राना

  • महर्षि वाल्मिकी से तालिबान की तुलना करने के बाद लखनऊ में केस दर्ज होने के बाद अब मुनव्वर राना अपने बयान से पलट गए 

jagran

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। प्रख्यात शायर मुनव्वर राना अब बयानवीर होते जा रहे हैं।

महर्षि वाल्मिकी से तालिबान की तुलना करने के बाद लखनऊ में केस दर्ज होने के बाद मुनव्वर राना अब अपने बयान से पलट गए हैं।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में राना ने कहा कि तालिबान पर उनके बयान को जरा भी गंभीरता से न लें। तालिबान तो एक जंगली कौम है।

तालिबानियों के पक्ष में बयान देने के मामले में लखनऊ में एफआइआर दर्ज होने के बाद शायर मुनव्वर राना के सुर बदल गए हैं। अब तो उनको पीएम नरेंद्र मोदी से इश्क भी हो गया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी वह बेहद मुरीद हो गए हैं।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से अपने बयानों को लेकर विवाद में घिरे शायर मुनव्वर राना ने कहा कि उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाए।

उन्होंने शायराना अंदाज में बयान दिए थे। मुनव्वर राना ने कहा कि तालिबान एक जंगली कौम है और हिंदुस्तान एक मुल्क।

मुझे पीएम नरेंद्र मोदी से इश्क : मुनव्वर राना

मशहूर शायर मुनव्वर राना लम्बे समय से विवादों में हैं। तालिबान को लेकर भी वह काफी गरम हो गए थे, लेकिन अब उनके तेवर ढीले दिखने लगे हैं।

मुनव्वर राना ने विवाद के बीच अब कहा कि वह तो पीएम नरेंद्र मोदी से इश्क करते हैं और उनके तालिबान से ज्यादा हथियार भारत में माफिया के पास होने वाले बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

नरेंद्र मोदी सरकार में देश के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी को पसंद करता हूं।

मेरी कमजोरी है कि मैं तो मोदी जी से इश्क करता हूं।

जब मैंने अवॉर्ड वापस किया था तो वो मुझसे काफी नाराज थे, लेकिन मेरी मां के निधन पर उन्होंने मुझे पत्र लिखा था और मैं काफी शॄमदा हुआ।

उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से मिलने गया तो मैंने कहा कि सर, मैं इसलिए मिलने आया हूं कि आपने जब मेरी मां के निधन पर पत्र लिखा तो शॄमदा हुआ।

जब मैंने अवॉर्ड वापस किया था तो आपने अपने पीए के जरिए मुझे बुलाया था और मैं नहीं आ पाया था। मैंने उनसे आगे कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा सच्चे तौर पर अमल में आ जाए तो मैं आपको इतिहास के पन्नों में सम्राट अशोक की तरह देखना चाहूंगा, दागदार प्रधानमंत्री की तरह नहीं।

शायर मुनव्वर राना ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम बनने के बाद लोगों से मोहब्बत से मिलेंगे

शायर मुनव्वर राना ने कहा कि अगर सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो शायद वो लोगों से मोहब्बत से मिलने लगें।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज के बाद मुनव्वर राना ने कहा था कि तालिबान से ज्यादा हथियार तो भारत में रहने वाले माफियाओं के पास है।

इसके बाद उन्होंने एक और विवादित बयान देते हुए तालिबान व महर्षि वाल्मीकि की तुलना भी कर दी थी।

इसके बाद मुखर लोगों ने लखनऊ में उनके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!