Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

जगमोहन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोमुख का गंगाजल किया भेंट

कर्नाटक के तुमकुर में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के दो प्रगतिशील किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया तथा दो-दो लाख की सम्मान राशि दी गई। इन किसानों में एक किसान उत्तरकाशी जनपद की भटवाड़ी तहसील के गोरसाली गांव निवासी जगमोहन राणा और दूसरी किसान बागेश्वर जनपद की कपकोट तहसील की कौशल्या देवी हैं। सम्मान समारोह के दौरान गोरसाली गांव के जगमोहन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोमुख से लाया गया गंगाजल भी भेंट किया।

जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर गोरसाली गांव खुशहाली का प्रतीक है। इस खुशहाली को लाने वाले कोई नेता नहीं बल्कि इस गांव के कर्म योगी। इनके कर्म योग से न सिर्फ इस गांव की खूबसूरती बढ़ती है बल्कि औरों को भी उन्नति की राह बताती है। इन्हीं किसानों में प्रगतिशील किसान जगमोहन राणा हैं, जो पिछले 20 सालों खेती किसानी कर रहे हैं।

वर्तमान में जगमोहन राणा गेहूं, मटर, आलू, मंडुवा, लाल धान सहित सब्जी उत्पादन भी कर रहे हैं। 2017 में जगमोहन राणा को किसान भूषण का सम्मान भी मिला। इस बार उत्तराखंड कृषि विभाग ने गेहूं के बेहतर उत्पादन के लिए जगमोहन राणा का नाम कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए भेजा। गुरुवार को कर्नाटक के तुमकुर में जब जगमोहन राणा को जब प्रधानमंत्री ने पुरस्कार देते हुए बधाई दी तो जगमोहन राणा ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे उनके लिए गोमुख से गंगा जल लाए हैं।

सुरक्षा कारणों से यहां तक नहीं ला सके। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक अधिकारी को जगमोहन राणा के साथ भेजा तथा गंगा जल मंगवाया। जगमोहन राणा ने कहा कि जब वे नवंबर में गोमुख गए थे तब गोमुख से गंगा जल लेकर आए थे। वहीं, जगमोहन राणा को कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कृषि निदेशक गौरीशंकर, भटवाड़ी ब्लाक की प्रमुख विनीता रावत ने बधाई दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!