Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
स्वास्थ

हाई बीपी में चाय पीना सही या गलत? आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ

चाय भारतीय जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के लिए यह सवाल अक्सर उठता है—क्या चाय पीना सुरक्षित है? क्या इससे ब्लड प्रेशर और ज्यादा बढ़ सकता है या कुछ चाय की किस्में इसके नियंत्रण में मददगार भी साबित हो सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और हालिया अध्ययनों के अनुसार, चाय का असर व्यक्ति की सेहत, उसकी आदतों और चाय के प्रकार पर निर्भर करता है। यानी हर चाय एक जैसी नहीं होती और इसका प्रभाव भी हर किसी पर समान नहीं होता।

शोध क्या कहते हैं?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, चाय में मौजूद कैफीन अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को 5–10 mm Hg तक बढ़ा सकता है। यह उन लोगों के लिए चिंताजनक हो सकता है, जो पहले से हाई बीपी के शिकार हैं। हालांकि, जो लोग नियमित रूप से कैफीन लेते हैं, उनमें इसका प्रभाव सीमित होता है।

दूसरी ओर, कुछ शोधों से यह भी सामने आया है कि ब्लैक टी का लंबे समय तक सीमित सेवन (12 हफ्ते तक) सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 2–3 mm Hg तक कम कर सकता है, जिसके पीछे उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स का हाथ होता है।

विशेषज्ञों की सलाह
डॉ. जुगल किशोर, वरिष्ठ चिकित्सक, बताते हैं कि कैफीन, टैनिन जैसे रसायनों के कारण चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन हाई बीपी वालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। खासकर खाली पेट चाय पीना इस स्थिति में और अधिक दिक्कतें पैदा कर सकता है।

वे कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को पहले से कोई दिक्कत नहीं है, तो सीमित मात्रा में चाय पीना नुकसानदेह नहीं है। लेकिन जिन्हें लगातार उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है, उन्हें कैफीन से परहेज करना चाहिए।

सही चाय, सही समय और सही मात्रा
विशेषज्ञ मानते हैं कि चाय पूरी तरह से वर्जित नहीं है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा, सही समय और सही प्रकार की चाय के चयन के साथ किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, ग्रीन टी या हर्बल टी हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं क्योंकि उनमें कैफीन की मात्रा बेहद कम होती है।

सावधानी ज़रूरी
दिन में दो कप से ज्यादा कैफीन युक्त पेय से बचें

ब्लड प्रेशर मापते रहें

खाली पेट चाय से बचें

ग्रीन टी को प्राथमिकता दें

यदि पहले से कोई दिल की बीमारी हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!