Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

देवभूमि से वीरभूमि तक- उत्तराखंड के सैनिकों के शौर्य को मुख्यमंत्री ने बताया देश की ताकत

देहरादून। देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में आज शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के साथ मिलकर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सपूतों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।

शौर्य दिवस पर इस भावपूर्ण कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड के वीर सपूतों के योगदान को याद किया, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि सैनिकों के बलिदानियों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़कर 30 लाख कर दी गई है, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि भी अब ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में ₹3 लाख मिलते रहेंगे। चमोली में ई सी एच एस सेंटर व नैनीताल में सैनिक विश्राम ग्रह की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी बताया और कहा कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद, देश की रक्षा में उत्तराखंड का योगदान उल्लेखनीय रहा है। सैनिक परंपरा वाले उत्तराखंड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर और वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस सैनिक परंपरा और देशभक्ति की विरासत पर गर्व व्यक्त किया। ऑपरेशन सिंदूर से मेड इन इंडिया की ताकत को पूरे विश्व में देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में सिर्फ चार दिन में भारत ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया यह हमारी सेवा की वीरता को दर्शाता है।

उन्होंने अंत में कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस कार्यक्रम ने न केवल कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का भी एक मंच प्रदान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!