Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
खेल-जगत

आईपीएल 2026- कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

सुनील नरेन की वापसी से केकेआर को राहत

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में गुरुवार को एक अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। खराब शुरुआत से जूझ रही केकेआर के लिए यह मैच वापसी का सुनहरा मौका है, जबकि लखनऊ जीत के साथ अपने आत्मविश्वास को और मजबूत करना चाहेगी।

मौजूदा सीजन में केकेआर का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, ऐसे में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में टीम संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

केकेआर को इस मैच से पहले बड़ी राहत मिली है, क्योंकि सुनील नरेन पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि वरुण चक्रवर्ती की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। नरेन की वापसी से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं, कैमरून ग्रीन के इस मुकाबले में गेंदबाजी करने की संभावना है, जिससे टीम को एक अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प मिल सकता है। बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव की चर्चा है, जहां फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। कप्तान ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं और पिछली पारी में नाबाद अर्धशतक जड़ चुके हैं। उनके साथ मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज टीम की ताकत बढ़ा रहे हैं।

हालांकि, मैच पर मौसम का साया भी मंडरा रहा है। ईडन गार्डन्स में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, जिससे मुकाबले में खलल पड़ने की आशंका बनी हुई है।

यह मुकाबला 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दर्शक इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन JioHotstar ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!