Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज 

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने-सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 30वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से है। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पैट कमिंस की अगुआई में हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। आरसीबी की टीम आज जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेगी। वहीं, हैदराबाद की नजर शीर्ष-तीन में पहुंचने की होगी।

दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने 10 और हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं। दोनों के बीच चिन्नास्वामी में आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने पांच और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से बेंगलुरु ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। बेंगलुरु ने पिछले दो मैच में हैदराबाद को हराया है और डुप्लेसिस की टीम इस सीजन लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी।

हैदराबाद ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसके छ: अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। आरसीबी के दो अंक हैं। टीम न्यूज की बात करें तो आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल को पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में मैक्सवेल की जगह कैमरन ग्रीन को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि मयंक अग्रवाल फिट हो चुके हैं और टीम के साथ प्रैक्टिस भी की। ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट सब के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 30वां मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!