Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ उतरे कन्हैया कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग तैयारियों के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपनी ताजा लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली की तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं पंजाब में 6 और यूपी के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है। अब देखना यह है कि दिल्ली की जनता इस सीट पर किस उम्मीदवार को जीत दर्ज करवाएगी। पार्टी ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है वहीं, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ताजा लिस्ट में कांग्रेस ने राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने जालंधर (एससी) सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, भटिंडा सीट से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से अमर सिंह, पटियाला सीट से धर्मवीर गांधी और संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी की प्रयागराज सीट से उज्ज्वल रमन सिंह को टिकट दिया है। बता दें उज्जवल रमन सिंह रेवती रमन सिंह के बेटे हैं और वह समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!