Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
खेल-जगतताज़ा खबरें

इंडियन प्रीमियर लीग-2021, 14वें सीजन में कौन सा खिलाड़ी है आगे, देखिए पूरी तालिका

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर, 2021, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन आरेंज और पर्पल कैप की रेस में जो खिलाड़ी इस समय शीर्ष पर हैं, उनको कोई हटा नहीं पाया है। इतना ही नहीं, जो खिलाड़ी इस समय पर्पल कैप और आरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, उन्होंने आइपीएल 2021 के दूसरे भाग में एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, पर्पल और आरेंज कैप की रेस अभी दिलचस्प होने वाली है।

IPL 2021 के आरेंज कैप की बात करें तो कैप अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के सिर पर सजी हुई है, क्योंकि वे आइपीएल के 14वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जो 7 मैचों में 4 अर्धशतकों के साथ 331 रन बना चुके हैं। तीसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डुप्लेसिस हैं, जो 8 मैचों की 8 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 320 रन बना पाए हैं।

IPL 2021 के Top 3 बल्लेबाज

शिखर धवन – 380 रन

केएल राहुल – 331 रन

फाफ डुप्लेसिस – 320 रन

वहीं, पर्पल कैप की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल हैं, जिन्होंने 8 मैचों में अब तक 17 विकेट चटकाए हैं। पर्पल कैप की रेस में दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान हैं, जो 8 मैचों में 14 सफलताएं हासिल कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान रायल्स के आलराउंडर क्रिस मौरिस का नाम है, जो अब तक 14 विकेट लेने में सफल हुए हैं। टाप 3 में हर्षल पटेल एकमात्र गेंदबाज हैं, जो एक मैच में 5 विकेट ले चुके हैं।

IPL 2021 के Top 3 गेंदबाज

हर्षल पटेल – 17 विकेट

आवेश खान – 14 विकेट

क्रिस मौरिस – 14 विकेट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!