Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने की कीमतों में आई गिरावट, चाँदी के दाम बढ़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर, 2021, मंगलवार, दिल्‍ली। सोने की कीमत में मंगलवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 94 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे 46184 रुपए बोला गया। यह Gold अक्‍टूबर डिलीवरी का है। सोमवार को सोने के अंतिम रेट 46278 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। हालां‍कि कमोडिटी एक्‍सचेंज में चांदी हरे निशान पर है। उसके रेट मामूली बढ़त के साथ 59666 रुपए प्रति किलो बने हुए हैं। यह चाँदी दिसंबर डिलीवरी की है। चाँदी सोमवार को 59609 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उधर सराफा बाजार में सोना कल चढ़ गया था। रुपये की कीमत में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 14 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 98 रुपये की तेजी के साथ 58,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,792 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 34 पैसे घटकर 73.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमत पर दबाव रहा।’’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!