Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट-फोन सेवा बंद,धारा 144 लागू,कई लोगों को हिरासत में लिया गए

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act 2019) के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह से दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शकारी विरोध की तैयारी में जुटे हैं, जबकि पुलिस ने कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। इस बीच लाल किला के पास स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव और जेएनयू देशद्रोह मामले में आरोपित उमर खालिद समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह यहां पर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे थे, जबकि सुबह से धारा 144 लागू है। इसी के साथ लाल किला के पास से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। इसी के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में एयरटेल की इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई है। फोन कॉल के साथ इंटरनेट भी बंद है।

बता दें कि लाल किला के पास सुबह से धारा 144 लागू है। ऐसे में नियम तोड़ने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ दिल्ली के मंडी हाउस से जंतर मंतर तक प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है, जो दोपहर 12 बजे होना है। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन के  मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में लाल किला के आसपास के अलावा, मंडी हाउस और उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है।

  • दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा (Delhi Police PRO MS Randhawa) ने बताया कि लाल किला क्षेत्र में धारा 144 लागू की  गई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे तय स्थानों पर ही प्रदर्शन करें। साथ ही पुलिस का सहयोग करने की भी गुजारिश की है।
  • बृहस्पतिवार को भी कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है।  यह धरना कालिंदी कुंज से फरीदाबाद, आश्रम, कालकाजी और सरिता विहार जाने वाले रोड पर चल रहा है। ऐसे में पूर्व की तरह यहां पर बृहस्पतिवार को भी रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, दिल्ली के 7 मेट्रो स्टेशन भी बंद हैं।
  • नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ शाहीन बाग इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद भी पहुंचे थे। उमर खालिद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि सीएए के जरिये देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। हमें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि आप लोग सरकार के मांगने पर भी अपनी नागरिकता के दस्तावेज नहीं दिखाएं, क्योंकि आप सभी लोग भारतीय हैं।
  • 19 दिसंबर को लाल किले से सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च निकालकर केंद्र सरकार को अपनी ताकत दिखाकर अपने अधिकारों की मांग करनी है। खालिद ने कहा कि 19 दिसंबर के दिन ही अंग्रेजों ने अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल को फांसी दी थी। खालिद ने हमें चाहिए आजादी जैसे नारे भी लगवाए। गौरतलब है कि उमर खालिद पर जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था। यह बात अलग है कि उमर खालिद इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है।
  • कम्यूनिस्ट पार्टी के मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। वहीं, लाल किले से शाहीन बाग तक प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं मिली है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation)  ने संभावित बवाल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के कहने पर चार मेट्रो स्टेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिलाय, जसोला, शाहीन बाग और मनीरका मेट्रो स्टेशन समेत कुल 7 स्टेशनों पर आवाजाही बंद कर दी है। यहां पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं।
  • दिल्ली ट्रैफिक  पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच 13 A रोड को बंद किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को अक्षरधाम और डीएनडी के जरिये दिल्ली पहुंचने की सलाह दी है।
थानाध्यक्ष ही अब लगा सकेंगे धारा 144

स्पेशल ब्रांच ने सभी 15 जिले की डीसीपी से कहा है कि जो भी संवेदनशील इलाके हैं। वहां अधिक से आधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। गश्त बढ़ाकर पैनी नजर रखी जाए। अमन कमेटियों से बात करने के साथ ही घोषित अपराधियों पर नजर रखी जाए। अगर किसी थानाध्यक्ष को लगता है कि उनके इलाके में कोई उपद्रव हो सकता है, तो वे डीसीपी को सूचित कर खुद भी धारा 144 लगा सकते हैं।

प्रदर्शन को जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार ने भी किया संबोधित

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बुधवार को लगातार छठे दिन सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। न्यू फ्रैंडस कॉलोनी (एनएफसी) में प्रदर्शनकारियों को जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी संबोधित किया। इधर शाहीन बाग में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। यहां प्रदर्शनकारियों को भीम आर्मी ने समर्थन दिया। दोनों ही जगह चल रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ बच्चे भी पहुंच रहे हैं।

जामिया के गेट नंबर संख्या-7 पर बुधवार को सुबह से ही प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हो गए थे। लोगों ने दिन भर सरकार और सीएए के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। अपनी कविता से मशहूर हुए दिल्ली आइआइटी के नवीन चौरे ने भी लोगों को संबोधित किया। देर शाम जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। कन्हैया ने लोगों से कहा कि फासीवादी सरकार को हम मिलकर गिरा देंगे। इधर जामिया नगर के शाहीन बाग जामिया और जेएनयू के छात्रों की अगुआई में प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, भीम आर्मी के दिल्ली प्रभारी सुरजीत सम्राट और प्रवक्ता राहुल नागर भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बीजेपी और आरएएस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी किया विरोध

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर परिसंघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज ने शामिल होकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 को निषेध करता है। इस कानून को पास कर संविधान पर हमला किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा कानून को वापस लेने की मांग करते हुए इसे जनविरोधी कानून करार दिया। साथ ही कहा कि इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है।

जामिया हमदर्द में भी शुरू हुआ प्रदर्शन

 नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला थम नहीं रहा है। जामिया मिल्लिया के बाद अब जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू हो गया है। बुधवार को एमबी रोड पर स्थित परिसर में करीब 900 छात्र एकत्र हुए और सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां के छात्र मोहम्मद आकिब ने बताया कि उन्हें नए नागरिकता कानून पर आपत्ति है। प्रदर्शन में विवि के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रदर्शन का आयोजन विवि की छात्र नीलोफर के नेतृत्व में किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!