Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्ड

सीपी जोशी बोले, दल बदल लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि दल बदल लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। दल बदल को देखते हुए इस पर अंकुश के मद्देनजर संविधान की 10वीं अनुसूची में अध्यक्ष को शक्ति दी गई। इस बीच देश में अलग-अलग राज्यों में अध्यक्षों ने अलग-अलग निर्णय दिए। बाद में सदस्यों का त्यागपत्र दिलवाकर इसका तोड़ निकाल दिया गया। ऐसे में कोई निर्णय कैसे आएगा। लिहाजा, 10वीं अनुसूची के मसले को रिव्यू करने की आवश्यकता है।

दून में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने आए राजस्थान के विस अध्यक्ष जोशी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि दल बदल लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। अनुसूची 10 में भी कमी है। यदि सदस्य को त्यागपत्र दिलवा दिया गया तो इसका क्या महत्व रह जाता है।

उन्होंने कहा कि इसका महत्व तब है, जब किसी पार्टी का सदस्य पार्टी व्हिप को न माने। जब उसे त्यागपत्र दिला देंगे तो अनुसूची-10 की मान्यता क्या रह जाएगी। उन्होंने कहा कि दल बदल से लोकतंत्र कमजोर न हो, इसके लिए नए सिरे से चर्चा की जरूरत है। साथ ही अनुसूची-10 के भी रिव्यू की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में इस अहम मसले पर भी मंथन होगा। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र मजबूत होकर उभर रहा है। प्रश्न ये है कि नियमों का पालन करते हुए चर्चा से समस्याओं का समाधान हो, ताकि तर्कपूर्ण निर्णय लिए जा सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!