Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आँख-मिचौली जारी, दिन-भर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 सितम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम थमा हुआ है, और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की बौछार भी दर्ज की जा रही है। फिलहाल मानसून की वर्षा का क्रम प्रदेश में धीमा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आमतौर पर आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। कुमाऊं में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। हालांकि, दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में कोई विशेष परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती है। जबकि, दून समेत गढ़वाल के अधिकतर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने व बूंदा- बांदी की भी संभावना है।

वहीं मानसून की विदाई से पहले ही मौसम ने राहत दी तो शहर का पर्यटन कारोबार एक बार फिर खिल उठा। एक सप्ताह से मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं होने और मैदानी क्षेत्रों में उमस व गर्मी से परेशान पर्यटक नैनीताल और मसूरी का रुख करने लगे हैं। काफी समय बाद वीकेंड पर पर्यटकों की चहलपहल देखने को मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!