Breaking News :
>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी
बागेश्वरराजनैतिक-गतिविधियाँ

बागेश्वर उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

“कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’ बयान ने लिया राजनीतिक रंग

भाजपा आसन्न हार से घबरा गयी : कांग्रेस

बागेश्वर उपचुनाव में 5 सितम्बर को होगा मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 सितम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये ‘‘कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’, वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा नेतृत्व बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में अपनी आसन्न हार से भयभीत होकर इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है तथा लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हार-जीत की चिन्ता नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए देश के विकास तथा आम आदमी के हक में कई कार्य किये हैं साथ ही गरीबों के लिए अनेक योजनाओं की नींव डाली है। परन्तु भाजपा सरकार बताये कि उसने देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने तथा जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने तथा अपने चहेते कुछ उद्योगपतियों का पोषण करने के अलावा कौन सा ऐसा काम कर दिया जिस पर गर्व किया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस शासन में भोजन व शिक्षा का अधिकार देकर आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया गया। कांग्रेस पार्टी शासन में प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं संचालित हो रही थी जो भाजपा नेतृत्व द्वारा बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में बेरोजगारों की कतार दिन-प्रतिदिन लम्बी होती जा रही है। भर्तियों के नाम पर अपनों को बंदर बांट तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। करन माहरा ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी का बागेश्वर क्षेत्र की जनता 5 सितम्बर को जवाब जरूर देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!