Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी : सचिवालय वॉरियर्स और पैंथर्स की जीत

फाइटर ऑफ द मैच नरेंद्र एवं मैन ऑफ द मैच अजीत शर्मा रहे
दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच अंकुश, फाइटर ऑफ द मैच प्रदीप आगरी रहे

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 04 मार्च 2024, देहरादून। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर देहरादून में आज पहला मैच सचिवालय वॉरियर्स एवम सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। सचिवालय बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वॉरियर्स टीम बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में ओवरों में कुल 136 रनो पर ऑल आउट हो गई। पवन असवाल ने 32, जितेंद्र ने 23 रन बनाए। सचिवालय बुल्स की तरफ से गेंदबाजी में नरेंद्र ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम कुल 18 ओवरों में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। नवीन ने 25, विकी ने 21 एवम सुधांशु ने 19 रन बनाए। अजीत ने 4, जितेंद्र ने 2 विकेट लिए। सचिवालय वॉरियर्स ने मैच 22 रन से जीत लिया। फाइटर ऑफ द मैच नरेंद्र को और मैन ऑफ द मैच अजीत शर्मा को दिया गया।

पैंथर्स बनाम रॉयल स्ट्राइकर्स
बलूनी ग्राउंड में आज का दूसरा मैच पैंथर्स एवम रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। अमित नेगी ने तूफानी 50 एवम अंकुश ने 40 रन बनाए। मुकुल पांडे एवम प्रदीप आगरी ने 2_ 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम 18.2 ओवर में 147 रनो पर ऑल आउट हो गई। प्रदीप आगरी ने 69 और सूर्य प्रताप ने 21 रन बनाए। अंकुश बिजलवान ने 4 विकेट लिए।
इस तरह पैंथर्स ने 40 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंकुश को और फाइटर ऑफ द मैच प्रदीप आगरी को दिया गया।
आज उद्घाटन समारोह में अनिल जोशी, अध्यक्ष, सचिवालय क्रिकेट क्लब, राजेंद्र रतूड़ी, सचिव, क्रिकेट क्लब, विनोद शर्मा, गणेश नौटियाल, मनोज, रवि, अतुल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!