Breaking News :
>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

एडवोकेट ललित मोहन जोशी बने राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय सलाहकार

राष्ट्रीय कवि महिला संगम इकाई का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 04 मार्च 2024, देहरादून। कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून के सभागार में आज राष्ट्रीय कवि महिला संगम इकाई का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सीआईएमएस के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया, तदोपरान्त अनन्या गोयल ने भावपूर्ण गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने कॉलेज परिसर में सभी अतिथियों व कवियों का स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात डॉ. सुनीता गोयल ने अत्यन्त सारगर्भित उद्बोधन से सभा को संबोधित किया।

आज के उत्सव का मंच राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश मित्तल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओज कवि योगेंद्र शर्मा, निवेदिता चक्रवर्ती, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के अध्यक्ष ललित जोशी, अशोक गोयल, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल, डॉ. इंदु अग्रवाल, महिमा श्री, श्रीकांत, अजय मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति से शोभायमान हुआ।

अभ्यागत अतिथियों के स्वागत सम्मान के उपरान्त तीन सत्रों में देहरादून के सुप्रसिद्ध कवि-कवयित्रियों का भावपूर्ण कवि सम्मेलन हुआ। समारोह का संचालन कविता बिष्ट, मणि अग्रवाल एवम् क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत श्री ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. क्षमा कौशिक ने सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया।

आमन्त्रित कवि : राष्ट्रीय कवियत्री महिमा श्री, भूपेन्द्र बसेडा, जसबीर सिंह हलधर, संजीव जैन, मीरा नवेली, अवनीश मलासी, माहेश्वरी कनेरी, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. उषा झा, गार्गी मिश्रा, शोभा पराशर, अनिता सोनी, रेखा जोशी, नीलू निलोफर, वृंदा, झरना माधुर, नीरू गुप्ता, पल्लवी नौटियाल, भव्यता, रेखा जोशी, अर्चना झा, ऋतु गोयल, नीलम जैन, मीनाक्षी, कविता, मैठानी, दिव्यांश, कुसुम उत्साही पंत, उमा सिसौदिया उपस्थित रहे।

आज के उत्सव की विशेष उपस्थिति अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओज कवि योगेन्द्र शर्मा की ओजस्वी वाणी में काव्य पाठ रहा। उनकी विशेष प्रस्तुति “हमने हिन्दू राष्ट्र यज्ञ में भगवा ध्वज फहराया है” रही। 

समारोह में राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल के द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल की सहमति से की गई, जो कि निम्नाकित है :

प्रान्त – उत्तराखंड

  • अध्यक्ष: श्री अशोक बिंडलास
    कार्यकारी अध्यक्ष: श्री उमेश कनोजिया
    उपाध्यक्ष: श्री चंद्रगुप्त विक्रम, श्री अजय मोहन
    महामंत्री: श्री संजीव जैन, श्रीमती मणि अग्रवाल ‘मणिका’
    महामंत्री (संगठन): श्री अविनाश मलाशी
    मीडिया: श्री धर्मेन्द्र उनियाल
    कोषाध्यक्ष: श्री कुलदीप गुसाई
    सलाहकार: श्री ललित मोहन जोशी, श्री शिवमोहन, श्री जसवीर सिंह, श्री भूपेंद्र बसेड़ा
  • प्रदेश अध्यक्ष : डॉ० सुनीता गोयल
    महामंत्री : महिमा श्री
    प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला इकाई): डॉ. इंदु अग्रवाल
    गढ़वाल अध्यक्ष: श्री अनिल अग्रवाल
    महामंत्री: श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’
    सरक्षक: श्री अम्बर खरबन्दा
  • महानगर अध्यक्ष (महिला इकाई): श्रीमती मीरा नवेली
    महामंत्री: श्रीमती शोभा पराशर
    महामंत्री: डॉ. क्षमा कौशिक
    संगठन मंत्री: श्रीमती गार्गी मिश्रा
    संरक्षक: श्रीमती उमा सिसौदिया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!