Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
बिज़नेस

महंगाई ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता, टमाटर-अदरक से लेकर सोना-चांदी तक सब हुआ महंगा

नई दिल्ली: इस साल की तपती गर्मी सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि आम आदमी की रसोई और मासिक बजट को भी झुलसा रही है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ताजा आंकड़ों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर छलांग लगाकर पिछले 16 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, सबसे तगड़ा झटका खाद्य महंगाई (Food Inflation) ने दिया है, जो अप्रैल के 4.20 फीसदी से बढ़कर मई में 4.78 फीसदी पर पहुंच गई है।

सोना-चांदी और टमाटर में ‘महंगाई का विस्फोट’

इस बार महंगाई बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह पर्सनल केयर, सोने-चांदी के गहने और रसोई की कुछ खास चीजें रही हैं। व्यक्तिगत देखभाल और सामाजिक सुरक्षा की श्रेणी में सालाना आधार पर 18.46 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन चीजों ने जेब पर डाला डाका:

  • चांदी के गहने: यहाँ महंगाई का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है, कीमतें सालभर में 155.23% बढ़ चुकी हैं।

  • टमाटर: रसोई का बजट बिगाड़ते हुए टमाटर 48.43% महंगा हो चुका है।

  • सोना, हीरा और प्लेटिनम: इनके आभूषणों की महंगाई दर 40.93% पर पहुंच गई है।

  • अदरक और सूखे मेवे: अदरक 32.49% और किशमिश-मुनक्का 21.97% महंगे हो गए हैं।

  • बाहर खाना और शौक: होटल-रेस्टोरेंट की सेवाएं 5.75% और पान-तंबाकू 4.83% महंगे हुए हैं।

राहत की खबर: महंगाई के इस दौर में कुछ चीजों के दाम गिरे भी हैं। आलू (-23.71%), हरी मटर (-11.47%), जीरा (-4.59%), कार-जीप (-7.19%) और मोटरसाइकिल-स्कूटर (-3.56%) सालाना आधार पर सस्ते हुए हैं।

शहरों से ज्यादा गांवों पर महंगाई की मार

ताजा आंकड़ों में एक चिंताजनक बात यह सामने आई है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में महंगाई ज्यादा है।

क्षेत्र सामान्य महंगाई दर खाद्य महंगाई दर
ग्रामीण (Rural) 4.25% 4.85%
शहरी (Urban) 3.53% 4.66%

ग्रामीण इलाकों में महंगाई बढ़ने का सीधा असर ऑटोमोबाइल, मोबाइल और रोजमर्रा के सामान (FMCG) की बिक्री पर पड़ेगा, जिससे कंपनियों के मुनाफे को चोट पहुंच सकती है।

महंगाई के टॉप-5 राज्य: तेलंगाना सबसे ऊपर, दिल्ली सबसे सुरक्षित

देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई का स्तर अलग रहा है। दक्षिण भारतीय राज्यों में महंगाई की तपिश सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है:

  1. तेलंगाना: 6.15% (सबसे ज्यादा)

  2. तमिलनाडु: 5.11%

  3. आंध्र प्रदेश: 4.90%

  4. कर्नाटक: 4.59%

  5. ओडिशा: 4.54%

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!