Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
क्राइम

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डेयरी संचालक हत्याकांड में था वांछित

लोनी (गाजियाबाद): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी थाना पुलिस को शनिवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गनौली गांव के डेयरी संचालक ओमकार के सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौरव को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बंथला चिरौड़ी मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान घेराबंदी, पेड़ से टकराई कार

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस टीम बंथला चिरौड़ी मार्ग नहर के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर का रहने वाला इनामी बदमाश गौरव एक स्विफ्ट कार से इसी रास्ते से गुजरने वाला है। कुछ ही देर में पुलिस को संदिग्ध कार आती दिखी।

जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। इसी आपाधापी में उसकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

बदमाश ने की फायरिंग, पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी गौरव ने कार से उतरकर पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी और भागने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस की गोलियां बदमाश के दोनों पैरों में जा लगीं, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने तुरंत आगे बढ़कर उसे दबोच लिया।

बरामदगी: आरोपी के पास से पुलिस ने एक .32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की है।

पूछताछ में उगला मर्डर का राज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी गौरव पर दिल्ली-NCR के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद हुई शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डेयरी संचालक ओमकार का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या करके शव को रोहटा मेरठ रोड (गंगानगर) के पास फेंक दिया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और इसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!