Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर दिखी बढ़ोतरी

  • पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 94 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दिख रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह मरीजों की संख्या में 94 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी (एसडीसी) फाउंडेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल के 71वें सप्ताह के दौरान राज्य में कुल 240 नए कोरोना के मरीज मिले थे। लेकिन 72वें सप्ताह यह संख्या 466 रही।

संस्था के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि देश के 10 राज्यों में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में संख्या के हिसाब से मामूली बढ़त को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अभी से एक बार फिर टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

अनूप नौटियाल ने बताया कि देश में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। देश के 46 जिलों में इन दिनों संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा चल रही है, जबकि 53 जिलों में संक्रमण की दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है। ऐसे में राज्य में शुरू हुई इस वृद्धि को बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। कोविड जांच पर फोकस करने की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके। उनके अनुसार, कोरोना वाले इलाकों को जल्द से जल्द कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना चाहिए। ऐसा करने में देरी पर सभी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नौटियाल ने बताया कि राज्य में कोरोना जांच तय लक्ष्य से काफी कम हो रही है। सरकार ने हर दिन चालीस हजार जांच का लक्ष्य तय किया था, लेकिन जांच तय लक्ष्य से 35 प्रतिशत तक कम हो रही है। कोरोना काल के 72वें सप्ताह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से राज्य में 2 लाख 80 हजार जांच होनी चाहिए थी। लेकिन वास्तव में एक लाख 83 हजार 310 जांच ही हो पाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!