Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

“जब तक महाविद्यालय व विवि आफलाइन नहीं खुलें, तब तक आनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी” : उच्च शिक्षा मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सभी राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि आनलाइन पढ़ाई में कतई कोताही न बरतें। इस संदर्भ में सभी जिलों में 13 वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह हर महीने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को देंगे। आनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि जब तक महाविद्यालय व विवि आफलाइन नहीं खुलें, तब तक आनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विवि व महाविद्यालयों में एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और यूजीसी के नियमानुसार एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी।

प्रदेश में निजी कालेज व विवि में नियमित आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालय इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। मुश्किल से 20 से 30 फीसद सरकारी संस्थान ही आनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को भारी नुकसान हो रहा है। छात्र-छात्राओं का तर्क है कि सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को तो खोल दिया है, लेकिन उच्च शिक्षा संस्थानों को बंद रखा है, जो उचित नहीं है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण कम है, ऐसे में आफलाइन पढ़ाई हो सकती है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन का फैसला किया है। इसके अनुसार एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी और एक अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.