Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

इंद्रेश कुमार बोले, सीएए को लेकर लोगो में भ्रम फैलाया जा रहा, इसका विरोध करना देश के साथ गद्दारी

देश में भय फैलाकर मुस्लिमों को भड़काया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून का विरोध देश के साथ गद्दारी है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी से नागरिकता छीनने के लिए। वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों को सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में कार्य कर रही है, जबकि कुछ पढ़े-लिखे अनपढ़ देश का माहौल खराब कर रहे हैं। यह बातें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहीं।

शुक्रवार को नगर निगम स्थित टाउन हॉल में सीएए को लेकर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय समेत अन्य वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने लोगों को सीएए की बारीकियों और फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश का महौल बिगाडऩे के लिए मुस्लिमों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ पढ़े-लिखे लोग भी मूर्खतापूर्ण बातें कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। जबकि, सरकार ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है। अन्य देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और सम्मान देने के उद्देश्य से यह कानून लगाया गया है।

विरोध करने वालों को ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए कि वे किसके साथ हैं। पाकिस्तान जैसे देश में अल्पसंख्यकों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह जगजाहिर है। विडंबना है कि मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद पाकिस्तान में मुस्लिमों को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। जबकि हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश है जहां सभी 72 फिरकों के मुस्लिमों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। इस दौरान मंच के प्रांत सह संयोजक इंतजार हुसैन, शाहीन परवेज और रूबी बेगम ने भी लोगों को सीएए की जानकारी दी। इस दौरान असरार कुरैशी, नदीम जैदी, अमीर कुरैशी, मासूम अली, अनीस गौड, डॉ. इकबाल अहमद, गुलिस्ता, नसरीन आदि उपस्थित थे।

मालिक ने हमें हिंदुस्तानी बनाया है

इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमें मालिक ने हिंदुस्तानी बनाया है और हम हमेशा हिंदुस्तानी रहेंगे। वर्षों से देश में रह रहे मुस्लिमों की नागरिकता छीनने का सवाल ही नहीं उठता। पाकिस्तान में बंटवारे के समय गए लोगों को 72 साल बाद भी नागरिकता नहीं मिल पाई है।

लाहौर भी देख सकेंगे आप लोग

केंद्र सरकार सभी मुद्दों पर बेहतर कार्य कर रही है। अल्पसंख्यकों के बेहतरी के साथ ही एक देश एक कानून की तर्ज पर कार्य हो रहा है। पाकिस्तान के साथ भी देश की सरकार उसी की भाषा में बात कर रही है। सीमा विवाद से लेकर अन्य मसलों पर पाकिस्तान को भारत कड़ा जवाब दे रहा है। जरूरत पड़ी तो हिंदुस्तान लाहौर तक पहुंच जाएगा और आप लोग भी लाहौर घूम सकेंगे।

कांग्रेस ने 70 साल गुमराह किया

कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा देश के मुसलमानों को गुमराह किया। उन्हें शिक्षित नहीं होने दिया और समाज में पिछड़ों का दर्जा दिया। अब यही कांग्रेस मुस्लिम समाज को सीएए से डरा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!