Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पांच फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटें रहेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका। १ फ़रवरी, २०२० (शनिवार)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक से पांच फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा प्रदेश के अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली विस चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रावत का दिल्ली दौरा एक फरवरी से शुरू हो रहा है। वह दिल्ली में विभिन्न विस क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे।

डॉ.भसीन के अनुसार दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी निरंतर सक्रिय हैं। उनके अलावा प्रदेश अन्य सांसद भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी दिल्ली विस चुनाव प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं।

अभाविप के प्रांत अधिवेशन में जुटेंगे एक हजार छात्र व कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रांत अधिवेशन आठ फरवरी से प्रदर्शनी के साथ शुरू होगा। अधिवेशन के दूसरे दिन उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे, जबकि मुख्यअतिथि ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज होंगे। चार दिनों तक चलने वाले अधिवेशन में एक हजार छात्र-छात्रा व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शुक्रवार को करनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन प्रांत कार्यालय में संगठन की पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने यह बात कही। अभाविप के महानगर मंत्री अश्वनी पांडे ने बताया कि अधिवेशन आठ से 11 फरवरी के बीच जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्रीनिवास,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक संबोधित करेंगे।

अभाविप के प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रांत प्रचारक युद्धवीर, जबकि अधिवेशन का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनील उनियाल गामा करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी को नूतन व पुरातन कार्यकारिणी की बैठक के बाद अधिवेशन संपन्न होगा। इस दौरान अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, महानगर अध्यक्ष विजय बहुगुणा, विभाग संयोजक हिमांशु कुमार, जिला संयोजक सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!