Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
खेल-जगत

भारतीय टीम के ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने क्रिकेट को कह दिया अलविदा

आकाश ज्ञान वाटिका। भारतीय टीम के ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। साल 2005 में मुंबई की टीम के लिए तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले अभिषेक नायर अब लंबे फॉर्मेट में नज़र नहीं आएंगे। 36 वर्षीय अभिषेक नायर को एमएस धौनी की कप्तानी में नेशनल टीम में भी मौका मिला था, लेकिन वे अपने सलेक्शन से सलेक्टर्स को प्रभावित नहीं कर पाए थे।

बता दें कि अभिषेक नायर को मुंबई की रणजी ट्रॉफी में मिली सफलताओं के लिए जाना जाता है। अभिषेक नायर ने दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और उनमुक्त चंद को मेंटॉर कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने अभिषेक नायर की जमकर तारीफ की है, क्योंकि इन लोगों की फिटनेस पर उन्होंने बहुत काम किया था। अभिषेक नायर ने बुधवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया है।

मुंबई के इस क्रिकेटर ने एक अखबार से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है। बुधवार को अभिषेक नायर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जो कि एक प्रेस क्लिप है, जिसमें लिखा हुआ है कि अभिषेक नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साल 2009 में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वहीं, बतौर कॉमेंटेटर उन्होंने अपनी नई पारी शुरू की है।

 “यह मेरे लिए सम्मन की बात और मैं अपने करियर के दौरान मिले सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद देता हूं। मैंने अपना सबकुछ दिया और अब मैं कह सकता हूं कि मुझे कमबैक का कोई पछतावा नहीं है। इतना प्यार देने के लिए परिवार, दोस्त, साथी खिलाड़ी और फैंस का शुक्रिया।” …………….क्रिकेटर अभिषेक नायर

मुंबई के इस ऑलराउंडर ने 103 first-class मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.62 के औसत से 5749 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 259 रहा है। वहीं, बतौर गेंदबाज 173 विकेट उनके खाते में गए हैं। आपको बता दें, 99 मैच खेलने के बाद मुंबई की टीम से वे ड्रॉप हो गए थे। ऐसे में नायर ने पुडुचेरी का रुख किया जहां वे आखिरी मैच खेले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!