Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
धार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

खुशियों और रोशनी का पर्व है दीपावली – आतिशबाजी बहुत सावधानी के साथ जलायें

आकाश ज्ञान वाटिका। खुशियों और रोशनी का पर्व है दीपावली, लेकिन इस पर आतिशबाजी के ट्रेंड के चलते असावधानियां बरतने पर हर साल हजारों लोग और बच्चे घायल हो जाते हैं और आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं से लोगों की हेल्थ से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं।

बच्चे हों या वयस्क इन सभी को आतिशबाजी बहुत सावधानी के साथ जलानी चाहिए वरना त्योहार का दिन परेशान करने वाला हो सकता है।

निम्न बातों पर ध्यान देते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

  • पटाखों और अन्य आतिशबाजी को खुले इलाके में जलाना चाहिए।
  • फुस्स पटाखे को दोबारा आग न लगाएं। भले ही उसका पलीता पूरा न जला हो, लेकिन वह फिर भी फट सकता है। कुछ मिनट का इतंजार करें और फिर उस पर पानी डाल दें।
  • बंद जगह में पटाखे न चलाएं।
  • बच्चों को हमेशा निगरानी में रखें।
  • पटाखे जेब में न रखें। ये विस्फोटक हैं और बिना जलाए भी फट सकते हैं।
  • धातु या शीशे की किसी चीज़ में पटाखे न जलाएं।
  • लेबल पर लिखे दिशा-निर्देशों को पढ़े। जो बहुत जरूरी होते हैं।
  • जलने वाली चीज़ों या जगहों से दूर पटाखे चलाएं। जैसे बिल्डिंग्स, पेड़ और सूखी घास आदि।
  • नल से लगी पाइप या बाल्टी के जरिए पानी को पास ही रखें जिससे पटाखे छूटने के बाद इन्हें पानी में भिगाया जा सके।
  • पटाखों और राकेट आदि के ऊपर कोई डिब्बा या दूसरी चीज़ें न रखें।
  • रोशनी करने वाले पटाखों को अपने हाथ और चेहरे से दूर रखें।
  • फुलझड़ी आदि चिंगारियों को पानी से ठंडा करें और बच्चों से सुरक्षित दूरी पर रखें। फुलझड़ी आदि चिंगारी फेंकने वाले पटाखों का सिरा कुछ देर तक गर्म रहता है और यह बच्चों की स्किन, कपड़ों या पास पड़े ज्वलनशील पदार्थों को जला सकता है।
  • अनार कभी भी हाथ में पकड़कर नहीं चलाने चाहिए, क्योंकि ये फट सकते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *