Breaking News :
>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान काबुल से करीब 120 नागरिकों को लेकर निकला

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान काबुल से करीब 120 नागरिकों को लेकर निकल चुका है। इसमें भारतीय दूतावास के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा दूतावास के दूसरे अधिकारियों को एयरपोर्ट पर ही सुरिक्षत जगहों पर रखा गया है।

रविवार को भी भारत ने दो विमानों से अपने दो सौ से अधिक नागरिकों को काबुल से निकाला था। लेकिन सोमवार को काबुल एयरपोर्ट के हालात काफी खराब हो गए थे, जिसकी वजह से वहां पर विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया था। इसके बाद हालात के कुछ सामान्‍य होने के बाद भारत का सी-17 विमान काबुल एयरपोर्ट से निकल सका है। तालिबान की मौजूदगी के बीच अफगानिस्‍तान में कई भारतीय सिखों ने वहां के गुरुद्वारे में शरण ली है।

गृह मंत्रालय ने वीजा नियमों में किया बदलाव

अफगानिस्तान हालातों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा नियमों में बदलाव किया है। भारत सरकार ने अब इसमें एक नई कैटेगिरी शामिल की हैं जिसमें e-Emergency X-Misc Visa कैटेगरी को शामिल किया गया है। ये कैटेगिरी खासतौर पर अफगानिस्‍तान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों को देखते हुए बनाई गई है। इसके तहत इन लोगों को आसानी से वीजा मिल सकेगा। गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान की सीमा से लगते अन्‍य देशों की सीमा पर सैकड़ों की संख्‍या में लोग इंतजार कर रहे हैं। वही काबुल एयरपोर्ट पर भी देश छोड़कर जाने वालों की जबरदस्‍त भीड़ है।

यूएन महासचिव की अपील 

इस बीच देश के बेकाबू होते हालातों पर यूएन महासचिव एंटोनियों गुटेरस ने सभी देशों से अपील की है कि वो अपने यहां पर आने वाले अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आएं और उन्‍हें अपने यहां पर आने की इजाजत दें। अपने एक ट्वीट में उन्‍होंंने लिखा है कि अफगा‍नी लंबे समय से युद्ध की वि‍भीषिका को झेल रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें हमारी सबसे अधिक जरूरत है। उन्‍हें हम सभी का साथ चाहिए।

उन्‍होंने ये भी कहा है कि संंयुक्‍त राष्‍ट्र अफगान नागरिकों को इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ सकता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र अफगान नागरिकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। तालिबान के वहां पर कब्‍जे के बाद भी संयुक्‍त राष्‍ट्र अफगानिस्‍तान में मौजूद अपने किसी भी आफिस को बंद नहीं करेगा और लगातार लोगों की मदद के लिए काम करता रहेगा।

ये वक्‍त है जब अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को अफगानिस्‍तान के लिए एकजुट होना चाहिए और वहां के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे समय में सभी देशों को एक ही स्‍वर में बात करनी चाहिए जो अफगान नागरिकों के हितों से जुड़ी हों। उन्‍होंने ये भी कहा है कि अफगानिस्‍तान के मुद्दे सभी को एक साथ आने की जरूरत है। ये भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अफगानिस्‍तान फिर से आतंकियों के लिए स्‍वर्ग न बन सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!