Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
ताज़ा खबरेंदेश

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्‍तान में फंसे लोगों की मदद को भारत ने बढ़ाए हाथ, बनाई नई e-Emergency X-Misc Visa

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। भारत सरकार ने अफगानिस्‍तान के मौजूदा हालातों को देखते हुए अपनी वीजा नीति में कुछ बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद अफगानिस्‍तान में फंसे लोगों की मदद करना है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने e-Emergency X-Misc Visa कैटेगिरी की शुरुआत की है। ये कैटेगिरी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो तालिबान से अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना चाहते हैं।

आपको बता दें कि 15 अगस्‍त को तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा कर सत्‍ता पर नियंत्रण कर लिया है। अब उसका सत्‍ता पर काबिज होना महज एक औपचारिकता भर ही रह गया है। तालिबान को लेकर अफगान नागरिकों में दहशत व्‍याप्‍त है। इसकी एक बड़ी वजह है कि वो पूर्व में तालिबान का शासन और उसकी क्रूरता को देख चुके हैं। यही वजह है कि वो जल्‍द से जल्‍द अपने बेहतर भविष्‍य के लिए देश छोड़ना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए भारत ने वीजा की ये नई कैटेगिरी बनाई है।

गौरतलब है कि सोमवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने दुनिया से अपील की थी कि वो अफगानिस्‍तान नागरिकों की मदद के लिए आगे आएं। उन्‍होंने ये भी अपील की थी कि अफगान शरणार्थियों को अपने यहां पर शरण देने से कोई भी देश पीछे न रहे। यूएन की इस अपील के बाद भारत सरकार की नई वीजा कैटेगिरी इन लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

अमेरिका ने रविवार को 600 से अधिक अफगानियों को अपने वायु सेना के विमान ग्‍लोबल मास्‍टर से सुरक्षित कतर पहुंचाया था। हालांकि अब उसका ध्‍यान पूरी तरह से अपने नागरिकों और जवानों को काबुल से सुरक्षित निकालने पर लगा हुआ है। अमेरिका के अफगानिस्‍तान से हाथ खड़े करने के बाद वहां के हालात तेजी से बदले हैं। महज चार माह के अंदर ही तालिबान ने अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा कर सभी को चौंका दिया है। इस तेजी ने अमेरिका को भी हैरान कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!