Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

बारिश कारण रद हुआ भारत-श्रीलंका टी20

 गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खराब व्यवस्था के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद हो गया। टॉस निर्धारित समय पर हो गया था, जिसे भारत के कप्तान विराट कोहली ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया था, लेकिन इसके बाद बारिश आने की वजह से मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच को रद घोषित कर देना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को इंदौर में होगा।

गजब तरीके :

बारिश थमने के बाद पिच पर कुछ गीले स्थान बन गए थे। पिच को खेलने लायक बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, वो शायद क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ होगा।

अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 30 मिनट में आखिरी बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद करने का फैसला किया, जिससे बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्टेडियम में मौजूद दर्शक निराश हो गए। लेकिन, पिच को तैयार करने के लिए मैदानकर्मियों ने गजब तरीके निकाले।

मैदानकर्मियों ने मैच रेफरी और अंपायरों से सलाह मशविरा करने के बाद पिच को सुखाने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग शुरू किया। वैक्यूम क्लीनर से बात नहीं बनते देख, फिर हेयर ड्रायर व स्टीम आयरन (कपड़ों पर जिससे प्रेस की जाती है) का प्रयोग करना पड़ा।

पिच में कैसे गया पानी :

टॉस के करीब 10 से 12 मिनट के बाद से थोड़ी-थोड़ी बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश बढ़ती गई तो पिच और गेंदबाजों के रनरअप के हिस्से को कवर से ढक दिया गया। बाद में बारिश बंद हो गई और पिच से कवर हटाए गए तो सब खराब हो गया, क्योंकि पिच के कुछ हिस्सों पर पानी गिर गया। लेकिन सवाल यह है कि जब पिच को कवर से ढक दिया गया था तो पिच पर पानी कैसे गया।

क्या पिच पर ढके कवर की दरी फटी हुई थी। जब बारिश इतनी नहीं हुई तो इसके बाद भी मैदानकर्मी पिच को सुखा तक नहीं पाए। मैदानकर्मी बारिश के बंद होने के बाद लगभग दो घंटे तक पिच को खेलने लायक बनाने के लिए काम करते रहे। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिल सकी, जबकि नए स्टेडियम में आधुनिक तकनीक की सुविधाएं होनी चाहिए थीं।

बीसीसीआइ पर सवाल :

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खराब व्यवस्था के चलते रद करना पड़ा। इससे बीसीसीआइ पर भी सवाल खड़ा हो गया कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के राज्यों संघों के पास अच्छी तकनीक वाले उपकरण क्यों नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!