Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
देश

संयुक्‍त राष्ट्र महासभा में कश्मीर पर नहीं आतंकवाद पर चर्चा करेगा भारत – पाकिस्तान का होगा पर्दाफाश

आकाश ज्ञान वाटिका । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच संयुक्‍त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह विकास, क्षेत्रीय चुनौतियां, शांति, सुरक्षा और आतंकवाद का मुद्दा उठा सकते हैं। यही नहीं वह प्रायोजित आतंकवाद को लेकर पाकिस्‍तान की पोल भी खोल सकते हैं। साथ ही वह अच्‍छे और बुरे आतंकवाद के नाम पर दोहरा रवैया अपनाने वाले देशों को घेरते नजर आ सकते हैं। पीएम मोदी के भाषण के कुछ देर बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन होगा। इसमें वह एकमात्र एजें‍डे के तहत कश्‍मीर का रोना रो सकते हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्‍त राष्ट्र महासभा (UNGA) में संबोधन के लिए हर नेता को भाषण के लिए 15 मिनट मिलेंगे। कार्यक्रम के शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद सातवें नंबर पर पीएम मोदी का संबोधन होगा। वहीं इमरान खान का भाषण दसवें नंबर पर होगा। यानी पीएम मोदी के भाषण के लगभग 30 मिनट बाद इमरान खान UNGA को संबोधित करेंगे। इस बात की संभावना है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान इमरान खान हॉल में मोजूद रहे। लेकिन इमरान खान के संबोधन तक पीएम मोदी वहां से निकल चुके होंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने भाषण से करीब 20-30 मिनट पहले ही वहां पहुंच जाएंगे।

संयुक्‍त राष्ट्र महासभा (UNGA) में साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दूसरा भाषण होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत हमेशा ही बेबाकी से अपना पक्ष रखता आया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सितंबर 2016 में संयुक्‍त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी थी जो चर्चा के केंद्र में रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को इस वैश्विक मंच से चेतावनी भी दे सकते हैं। अभी हाल ही में  ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने उस पर तगड़ा हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि कश्‍मीर पर भारत के फैसलों से उन्‍हें परेशानी हो रही है जिनसे खुद अपना मुल्‍क नहीं संभल रहा है। ये वहीं लोग हैं जो आतंकियों को पालते पोसते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!