Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट – देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका। सूबे में लौट रहा मानसून जमकर बरस रहा है। देहरादून में बारिश का दौर जारी है। आज तड़के राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई, जिससे सुबह स्‍कूल और आफिस जाने वालों को खासी दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। वहीं, कई कालोनियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों परेशानी हो रही है। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बाद में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने के भी आसार हैं, जबकि नैनीताल, पौड़ी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपद में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है।

इसी तरह 28 सितंबर को भी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, पौड़ी व नैनीताल जनपद में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। बारिश, भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

 इधर, राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बाद में एक दो दौर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.0 व 23.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, गुरुवार को भी पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिलाजुला असर रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार रात को अधिकांश स्थानों पर मेघ गरजे भी और झमाझम बरसे भी। हालांकि गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज फिर सामान्य हो गया।

अपराह्न को कुछ क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित होने से फिर बारिश की हल्की बौछार पड़ी। वहीं रात को आसमान में घने बादल छाए रहे।

इसी तरह राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में भी पूर्वाह्न में आसमान में बादलों की हल्की आमद रही। जबकि अपराह्न ढाई-तीन बजे के आसपास गरजन वाले बादल विकसित होने से एक दौर तेज बारिश हुई है। इससे जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा। कई घरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.7 व 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की व आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!