Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
देश

भारत और नेपाल के बीच चल रहे विवाद के बाद नेपाल पर भारत पूरी नजर

भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल आर्मी द्वारा अतिरिक्त पोस्ट बनाए जाने की सूचना है। इसके मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गई है। मैनाटांड़ प्रखंड से लगने वाली नेपाल की सीमा में टिहुकी- चेरगाहां, बलुआ, मिर्जापुर, पांडेयपुर, दशावता, विशुनपुरवा में अतिरिक्त पोस्ट बने हैं।  ये सभी नेपाली पोस्ट सीमा क्षेत्र पर लगे पिलर से 100 गज की दूरी पर नेपाली क्षेत्र में हैं।

मैनाटांड़ प्रखंड के भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे इनरवा, बसंतपुर, भेडि़हरवा, देवीगंज, नगरदेही के सामने नेपाली आर्मी के इन नए कैंपों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। नेपाली एपीएफ के अस्थाई कैंप में चीन निर्मित टेंट लगाया गया है।

नेपाल के टिकुही – चेरगाहां आउट पोस्ट के सामने भारत का भेडि़हारी गांव है। वहां के ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से यहां नेपाल का कोई आउटपोस्ट नहीं था। नया आउटपोस्ट खोला गया है। टेंट पर चीनी भाषा में कुछ लिखे जाने की सूचना है।

एसएसबी 47 वीं बटालियन सिकटा के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पहले से नेपाल का भी अस्थाई पोस्ट था। बारिश की वजह से उसे शिफ्ट कर रहा है। चीन निर्मित टेंट के बारे में जानकारी मिली थी। वर्ष 2015 में नेपाल में भूकंप आया था। उसी दौरान चीन ने सहायता के रूप में टेंट दिया था। इसका इस्तेमाल नेपाली आर्मी फिलवक्त बारिश से बचाव के रूप में कर रही है। नेपाल आर्मी के ये सभी पोस्ट पहले से भी संचालित थे।

कहा-एसएसीबी के कमांडेंट ने 

नेपाली क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान अतिरिक्त पोस्ट बनाए जाने की सूचना मिली थी। बॉर्डर पर जवानों को सतर्क रहने का निर्देश है। स्थिति सामान्य है। हरेक गतिविधि पर एसएसबी की नजर है।

– प्रियव्रत शर्मा, कमांडेंट, एसएसबी 47 वीं बटालियन

बॉर्डर पर बवाल के बाद  दो थानाध्यक्षों पर गिरी गाज

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की फायरिंग के एक पखवारे बाद बॉर्डर इलाके के दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी। सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश रंजन और कन्हौली के राजकुमार गौतम को हटा दिया गया। एसपी अनिल कुमार ने कहा कि डुमरा थाने के जेएसआइ राकेश कुमार को सोनबरसा, नगर थाने के जेएसआइ रामएकबाल प्रसाद को कन्हौली की कमान सौंपी गई है।

शनिवार को सीतामढ़ी पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एसपी से लॉ एंड ऑर्डर और बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दोनों थानाध्यक्षों को हटाने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों को डिमोशन के साथ विदा होना पड़ा। हालांकि, एसपी ने प्रशासनिक कारणों से हटाने की बात कही।

गौरतलब है कि राकेश रंजन और राजकुमार गौतम 14-15 महीने के कार्यकाल में महकमा को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। बॉर्डर पर बवाल के बाद पुलिस की किरकिरी हुई। एपीएफ की फायरिंग में भारतीय युवक की मौत के मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं सकी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!