Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
देश

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अभी मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार सुबह को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एके राइफल और दो पिस्‍तौल बरामद हुई है। आतंकवादी किसी गुट के हैं, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के खुलचोहर इलाके को घेर लिया है और अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार गुप्‍त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने खुलचोहर इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। सेना पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि कुछ और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि कश्मीर में मारे गए एक आतंकवादी की मां को राइफल के साथ फोटो खिंचवाने और कथित तौर पर लोगों को आतंकवादी समूह में भर्ती करने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने कुलगाम में सक्रिय एक आतंकवादी की बहन को भी आतंकियों की भर्ती करने में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिफ्तार किया है। आतंकवादी अब्बास शेख की बहन और मारे जा चुके आतकंवादी तौसीफ की मां नसीमा बानो को गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक)अधिनियम के तहत 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला बानो युवाओं को आतंकवादी रैंक में भर्ती करने में शामिल थी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की एक तस्वीर जिसमें वह अपने बेटे के साथ एक हथियार चला रही है, अपने आप सब कुछ कह देती है। उस वक्त उसका बेटा सक्रिय आतंकवादी था।

सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन खराब मौसम पर नजर गढ़ाए हुए हैं। जैसे ही मानसून दस्तक देगा और बारिश का दौरा शुरू होगा तो आतंकी घुसपैठ के प्रयास तेज करेंगे। इसके लिए आतंकियों ने अपने मददगारों  को भी सक्रिय कर दिया है। ओजी वर्करों को आतंकियों के लिए ठिकाने तैयार करने और घुसपैठ करने के बाद हथियार मुहैया कराने व कश्मीर पहुंचाने के लिए मदद करने को कहा गया है। अभी कुछ दिन पहले हीरानगर में बीएसएफ ने पाकिस्तान के भेजे गए ड्रोन को भी मार गिराया था जिसमें हथियार भेजे गए थे।

गौरतलब है कि मानसून में सरहद पर आतंकियों की घुसपैठ रोकना सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा। जिस तरह से कठुआ और सांबा जिलों के बॉर्डर को आतंकियों ने घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया है, उस लिहाज से मानसून में घुसपैठ रोकना एक बड़ी चुनौती होगा। बहुत से नाले दोनों जिलों को पाकिस्तान से जोड़ते हैं। मानसून में कई जगहों पर बारिश की वजह से फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो जाती है जिसका लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!