Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

भारत और चीन एक बार फिर से सैन्य स्तर की बातचीत करने के लिए हुए राजी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। भारत और चीन एक बार फिर से सैन्य वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैनिकों की जल्द और पूरी तरह वापसी के लिए भारत और चीन सैन्य स्तर की बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। यह बातचीत जल्द हो सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं से दोनों देशों को इस मुद्दे पर एक दूसरे का पक्ष समझने में मदद मिली है।

पिछले सप्ताह भारत और चीन के बीच एक और दौर की कूटनीतिक बातचीत हुई थी। यह बातचीत भारत-चीन सीमा को लेकर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र के तहत हुई थी। वर्चुअल बैठक के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत थे कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव के सभी स्थानों से जितनी जल्द संभव हो, सैनिकों की वापसी के लिए काम किया जाए। श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और चीन के बीच कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के जरिये बातचीत जारी है। इन वार्ताओं से हमें एक दूसरे की स्थिति को समझने में मदद मिली है।

पिछले कुछ माह से चीनी जलक्षेत्र में फंसे दो मालवाहक जहाजों के मामले को लेकर भारत सरकार काफी गंभीर है। इसका जल्द समाधान निकालने के लिए हम चीनी प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। दोनों जहाजों पर चालक दल के 39 भारतीय नागरिक सवार हैं। ये बातें भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि मालवाहक पोत एमवी जग आनंद 13 जून से चीन के हुबेई प्रांत में जिंगटांग बंदरगाह के पास खड़ा है।

इस पर 23 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में सवार हैं। एक दूसरे पोत एमवी अनासतासिया पर 16 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में हैं। यह 20 सितंबर से चीन के कोओफिदियन बंदरगाह के पास खड़ा है और माल के निपटारे का इंतजार कर रहा है। अनुराग ने कहा कि हमारा उच्चायोग चीनी प्रशासन के संपर्क में है। चीनी प्रशासन ने बताया है कि कोविड-19 के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस कारण इन बंदरगाहों पर चालक दल में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, कुछ अन्य जहाज, जो भारतीय जहाज के बाद वहां पहुंचे, वे माल उतारने और रवाना होने में सफल रहे। हम वहां के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। उनसे आग्रह कर रहे हैं कि जहाज को लंगर डालने और चालक दल को बदलने की अनुमति दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!