Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर एक बार फिर कर दिए गए बंद, दिल्ली-यूपी बाॅर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 30 दिन में प्रवेश कर गया है। यहां पर हजारों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।

उधर, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के अन्य बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में किसान धरने पर हैं और अपनी मांगों को लेकर टस से मस नहीं हो रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को रोजाना यातायात जाम की दिक्कत से जूझना पड़ता है। चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने यूपी से आने वाले वाहन चालकों को अप्सरा, आनंद विहार, भोपुरा से जाने की सलाह दी है।

दिल्ली-यूपी बाॅर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार सुबह से ही बाॅर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते आम दिनों की तुलना में राहत मिल सकती है। प्रदर्शन के चलते सिंघु और टीकरी बॉर्डर बंद है तो गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर को भी बंद किया गया है। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को चिल्ला बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से आवागमन नहीं करने की गुजारिश की है।

उधर,   केंद्र सरकार द्वारा किसान हितों को ध्यान में रखते हुए नवीन कृषि बिलों का समर्थन करने के लिए जिले के किसान सामने आए हैं। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (उत्तर प्रदेश) की ओर से बृहस्पतिवार को किसान बिल का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के नाम पत्र लिखकर कृषि बिल के लिए आभार प्रकट किया।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी बबलू गुर्जर ने बताया कि संगठन की ओर से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशु वर्मा को ज्ञापन देकर किसान बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि किसान होने के नाते हम सरकार के नवीन कृषि बिल का प्रचार प्रसार करते हुए समस्त जनपद को जागरूक करेंगे। वह विभिन्न स्थानों पर जाकर किसानों को इस बिल से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करते हुए कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। महामाया फ्लाइओवर के पास आज गुर्जर संगठन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!