Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

2019 चुनाव को लेकर भाजपा में बढ़ा आत्मविश्वास, शाह ने कहा- ‘मोदी के साथ एकतरफा जाएगी जनता’

नई दिल्ली । विपक्षी एकता को लेकर हो रही बयानबाजी और अटकलों के बीच भी 2019 को लेकर भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा है तो उसका आधार भी है। कुछ ऐसा आधार जिसका तोड़ ढूंढ़ना विपक्ष के लिए बहुत मुश्किल होगा। केंद्र सरकार और भाजपा ने यह तय कर लिया है कि 2019 तक हर गांव के हर परिवार के पास बिजली, उज्ज्वला, जीवन ज्योति बीमा, टीकाकरण जैसी सात अहम योजनाओं का लाभ पहुंचे, जबकि आयुष्मान के जरिये पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की कार्ययोजना भी तैयार है। यही कारण है कि अब तक पिछली बार से भी बड़ी जीत का एलान करते रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एकतरफा लड़ाई की भी भविष्यवाणी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

मोदी के आगे नहीं टिक सकता कोई’
उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने कोई टिक नहीं सकता है। विपक्ष ने पहले भी आजमाया है, एक बार फिर से साबित हो जाएगा कि जनता एकतरफा मोदी के साथ जाएगी। ध्यान रहे कि बाबा साहब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से पांच मई तक भाजपा ने ग्राम स्वराज योजना के तहत उन 16850 गांवों में विशेष अभियान की रणनीति बनाई थी जहां दलित आबादी 40 फीसद से ज्यादा है। जो नतीजे आए हैं वे भाजपा के लिए उत्साहवर्धक हैं। खुद शाह इसकी जानकारी देने मीडिया के सामने आए।

2019 तक हर गांव तक कल्याणकारी योजनाएं’
हालांकि उन्होंने कहा कि इसका कोई राजनीतिक लाभ लेने का इरादा नहीं है और किसी भी राज्य में कोई कटु अनुभव नहीं हुआ, लेकिन जो नतीजे हैं उसका राजनीतिक असर खाली जाए यह मानना मुश्किल होगा। शाह ने बताया कि इन सभी गांवों के हर घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य सहज बिजली योजना, उजाला योजना, जन धन, जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और मिशन इंद्रधनुष योजना पहुंच गई है। अभियान के अगले चरण में 15 अगस्त तक 115 जिलों के हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में भी इन योजनाओं को शत प्रतिशत पहुंचा दिया जाएगा। 2019 तक कोई गांव और कोई ग्रामीण परिवार इससे अछूता नहीं रहेगा।

भाजपा का यह अभियान विपक्ष के उन सभी आरोपों को ध्वस्त करेगा जिसके जरिये दलित उत्पीड़न, गांव और गरीब का सवाल उठाया जाता है। दरअसल पहले और दूसरे चरण में दलित ही प्रमुखता में भी रहे हैं। ऐसे गांवों को ही चुना गया था जहां उनकी आबादी ज्यादा है।

‘अगला चुनाव मोदी के पक्ष में’
एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की ओर से बेवजह मुद्दे ढूंढ़े जाते हैं और निराधार आरोप लगाए जाते हैं। जनता इसे अच्छी तरह समझती है और वही कांग्रेस को जवाब देती है। आने वाले समय में भी विपक्षी गठजोड़ की बात की जा रही है, लेकिन कोई यह नहीं समझा पा रहा है कि आखिर ममता बनर्जी कर्नाटक में कैसे मदद करेंगी और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवेगौड़ा पश्चिम बंगाल में क्या असर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है। जनता नेतृत्व देखती है और हमें भरोसा है कि अगला चुनाव मोदी के पक्ष में रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!