Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्ड

आदमखोर को चकमा देने को तैयार किए इंसान के चार डमी

रायवाला, देहरादून: रायवाला क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने आदमखोर गुलदार के खात्मे को पार्क प्रशासन ने कमर कस ली है। वन चौकी की छत पर सो रहे मजदूर पर गुलदार के जानलेवा हमले के बाद से पार्क अधिकारी हरकत में आए है। आदमखोर गुलदार को मारने के लिए पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा। आदमखोर गुलदार झांसे में आ सके इसके लिए चार जगहों पर डमी इंसान खड़े किए गए हैं, इनके आसपास शूटर टीम तैनात है।

पार्क प्रशासन ने गुलदार को पकड़ने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया। अब तक हाथी सवार टीम गुलदार की खोजबीन में लगी थी, लेकिन अब इनको हटाया गया है। गुलदार की आवाजाही वाली चार जगहों को चिह्नित कर डमी इंसान खड़े किए गए हैं। ताकि गुलदार इनके झांसे में आए और आसपास तैनात शूटर टीम मौका मिलते ही गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सके।

हालांकि मंगलवार देर शाम तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन वन अधिकारियों को अपनी रणनीति पर पूरा भरोसा है। रेंज अधिकारी विकास रावत के मुताबिक आदमखोर गुलदार के खात्मे के लिए कारगर योजना बनाई गई है। उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा जाना है और मेडिकल परीक्षण आदमखोर की पुष्टि होने पर मार दिया जाएगा।
विदित है कि बीती 21 मई को गुलदार ने खांडगांव के पास फारेस्ट की डांडा बीट चौकी की छत पर सो रहे रामनगर निवासी मजदूर काला सिंह को अपना निवाला बनाया था। इससे पहले नौ मई को गौहरीमाफी के पास सत्यनारायण सेक्शन में राह चलती महिला सम्पति देवी को भी मार डाला था।

चार साल में अब तक 19 लोग गुलदार का निवाला बन चुके हैं। हमले की बढ़ती घटनाओं से पार्क प्रशासन चिंतित है। यही वजह है कि इस बार वन अधिकारी बेहद संजीदगी बरत रहे हैं। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव ने आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी किए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!