Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयकर विभाग का एक्शन, महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की 1000 करोड़ संपत्ति सीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, मुम्बई। महाराष्‍ट्र की राजनीति में इन दिनों जबरदस्‍त हलचल देखने को मिल रही है। यहां राष्‍ट्रीय एजेंसियों द्धारा की जा रही कार्रवाई के बाद आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने अजित पवार से जुड़ी लगभग 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर लिया है। ऐसे में महाराष्‍ट्र की राजधानी में हलचल और बढ़ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की है। मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित निर्मल टावर सहित पांच संपत्तियों को आईटी विभाग ने कुर्क किया है। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने आईटी विभाग ने पवार की बहनों के घरों और कंपनियों पर छापेमारी की थी। इसके बाद से ही संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई पर काम किया जा रहा था।

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने मेराथन पूछताछ के बाद मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, देशमुख को इस का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उन्‍हें ईडी गिरफ्तार कर लेगी। बताया गया कि अनिल देशमुख से प्रवर्तन निदेशालय ने 12 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी को पूर्व मंत्री की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी आज कोर्ट में देशमुख को पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.