Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंमनोरंजनविशेष

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने दिवाली पर पटाखों को लेकर अपने फैंस से की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की धूमधाम शुरू हो गयी है। रोशनी के इस पर्व पर आतिशबाजी और पटाखे जलाने का भी रिवाज काफी पुराना है। हालांकि, पर्यावरण और प्रदूषण जैसे मुद्दों के मद्देनजर दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर अक्सर बहस भी छिड़ी रहती है।

अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने दिवाली पर पटाखों को लेकर अपने फैंस से एक अपील की है। हालांकि, इसका पर्यावरण या प्रदूषण से कोई लेना-देना नहीं है। सुनील ने ऐसे पटाखों का बहिष्कार करने की अपील की है, जिन पर देवी-देवताओं की फोटो बनी होती हैं।

सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा-सा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, दीपावली के अवसर पर मै आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं, अगर हम सच्चे मन से देवी-देवताओं और भगवान को मानते हैं तो कृपया उन पटाखों को ना लें, जिन पर किसी भी भगवान, देवी-देवता की तस्वीर हो। आप लोद खुद ही सोचिए एक तरफ हम उनकी पूजा करते हैं और दूसरी तरफ उन्हें जलाते हैं। क्या यह सही है? खरीदेंगे नहीं तो बनेंगे ही नहीं। इसके अलावा कानून बना है। इसके अंदर आप शिकायत कर सकते हैं। धनतेरस की आप सभी को बधाई।

वैसे, दिवाली का त्योहार राम-लक्ष्मण और रामायण से ही जुड़ा है। रावण का वध करने के बाद राम, लक्ष्मण और सीता के अयोध्या लौटने की खुशी दीपावली पर्व के रूप में सामने आती है। रावण पर राम की विजय का जश्न मनाने के लिए दशहरा का त्योहार मनाया जाता है, जिसके ठीक बीस दिन बाद दिवाली आती है।

बता दें, रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने मनाया था, जबकि सीता के रोल में दीपिका चिखलिया थीं। रावण का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन दशहरे से कुछ दिन पहले ही हुआ था। अस्सी के दौर में दूरदर्शन पर रामायण का पहली बार प्रसारण हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!