Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने दीवानी न्यायालय परिसर में फ्रन्ट ऑफिस का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, नैनीताल (सूचना)। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने गुरूवार को दीवानी न्यायालय परिसर में फ्रन्ट ऑफिस का उद्घाटन रिबन काटकर व दीप जलाकर किया। फ्रन्ट ऑफिस में रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, पीएलवी अम्बिका, आशा, व यशवन्त को विधिक सेवायें उपलब्ध कराने हेतु नियुक्त किया गया है। फ्रन्ट ऑफिस द्वारा जरूरतमन्द व्यक्तियों के प्रार्थना पत्र नोटिस अत्यादि ड्राफ्ट किये जायेंगे तथा अन्य विधिक सहायतायें भी उपलब्ध करायी जायेंगी। विधिक सहायता प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित फ्रन्ट ऑफिस में सम्पर्क कर सकते हैं तथा जो व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आने में असमर्थ हैं, वह टेलीफोन नम्बर 05942-297297 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उद्घाटन के मौके पर माननीय न्यायमूर्ति मनोज तिवारी द्वारा राज्य के पिछड़े एवं गरीबों तथा निःसहाय व्यक्तियों को न्याय दिलाने तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया तथा आम जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों कानूनी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करने के कारण फ्रन्ट ऑफिस पीड़ितों एवं शोषित व्यक्तियों को न्याय दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर जिला जज राजेन्द्र जोशी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अन्तिम पक्ति के अन्तिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे द्वारा विधिक साक्षरता एवं उत्तराखण्ड पीड़ित सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में प्रथम अपर जिला जज श्रीमती प्रीतू शर्मा, परिवार न्यायाधीश अंजू जुयाल, द्वितीय अपर जिला जज राकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीन्द्र मोहन पाण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मौ.खान, सिविल जज (जू.डि.) श्रीमती बुशरा कमाल, सिविल जज सुश्री जैनब, जिला बार संघ के अध्यक्ष नीरज साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण चन्द्रा, प्रेस सचिव शिवांशु जोशी, सचिव दीपक रूबाली, संयुक्त सचिव उमेश काण्डपाल, कोषाध्यक्ष मनीष काण्डपाल, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी जोशी, कैलाश जोशी, बीसी मेलकानी, मनीष जोशी, तथा रिटेनर अधिवक्ता सोहन तिवारी, अधिवक्ता बीसी पाल, राम सिंह रौतेला, पुलक अग्रवाल, हरीश भट्ट, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!