Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
देश

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने किया ओली गाँव केसरवाला का निरीक्षण

  • नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा समाज कल्याण अधिकारी एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ गुजराती बस्ती (खुड़बुड़ा) में इनलाईटमैंन्ट फिलेशिप नशामुक्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा सभी मजिस्ट्रेट एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक कार्यालय दिवस में किये गये कार्यों की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। ओली गाँव केसरवाला निवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा केसरवाला में बादल फटने व भारी वर्षा के कारण हुए भूकटाव से निजी, ग्राम समाज, वन विभाग, लोनिवि की सम्पत्ति को नुकसान होने की शिकायतों पर आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्र द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ओली गाँव केसरवाला का संयुक्त निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जिलाधिकारी महोदय को उक्त क्षेत्र में करवाये जाने वाले सुरक्षा कार्यों तथा इनका निर्माण एवं सरंक्षण जिस मद में सम्भव है का पूर्ण विवरण प्रेषित किया जा सके।

इसी प्रकार जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा समाज कल्याण अधिकारी एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ गुजराती बस्ती (खुड़बुड़ा) में इनलाईटमैंन्ट फिलेशिप नशामुक्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में कई अनियमिततायें पाई गयी जिनमें प्रत्येक मरीज का उपचार का ब्यौरा न होना, केन्द्र में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती होना, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होना, केन्द्र में जिस स्थान पर मरीजों को भर्ती किया गया है, में वेन्टिलेशन की उचित व्यवस्था न होना तथा कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन न किए जाने संबंधी अनियमिततायें पाई गयी, जिस पर उन्होंने उक्त केन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की जा रही है।

उक्त निरीक्षण के दौरान एक ऐसा बालक भी पाया गया है जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है परंतु उक्त बालक द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी नहीं है। जब केंद्र संचालक से इस बात को पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बालक नशा तो नहीं करता है परंतु अधिक गुस्सा करता है जिस कारण उसके नाना द्वारा बालक को इस नशा केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बालक द्वारा नशा न किए जाने परन्तु फिर भी बालक को नशा मुक्ति केंद्र में जबरदस्ती भर्ती करने को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा गम्भीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को उक्त बालक को परिजनों के सुपुर्दगी करने तथा बाल अधिकारों का हनन करने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। चूँकि बालक द्वारा अधिक गुस्सा करना बताया जा रहा है जिस कारण बालक के मनोविज्ञानी से जाँच करवाया जाना करवाया जाना तदनुसार बालक का इलाज कराया जाना आवश्यक पाते हुए, परंतु इस बालक का गरीब घर का प्रतीत होने पर बालक का मनोविज्ञानी से स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने तथा इलाज कराए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!