Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जो कर्मी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारियों की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अचानक आए इस आदेश से पुलिस जवानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में करीब 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं, इनमें से दो से ढाई हजार जवान हर समय छुट्टी पर रहते हैं।

दीपावली नजदीक होते देख कई जवान छुट्टियों पर चले गए थे व कई जवान ऐसे हैं जोकि बीमारी व अन्य कारणों के चलते छुट्टियों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री का श्रीकेदारनाथ व श्री बदरीनाथ का दौरा निश्चित हो गया।

किसी भी जवान को फिलहाल छुट्टी न दी जाए

फोर्स की कमी को देखते हुए गुरुवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए कि किसी भी जवान को फिलहाल छुट्टी न दी जाए। देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार रात को वायरलेस सेट से अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिजर्व पुलिस लाइन, थाने व पुलिस कार्यालय से छुट्टी पर जाने वाले पुलिस के जवान शुक्रवार 12 बजे तक अपनी आमद करवाएं।

12 बजे के बाद आमद करवाने वाले जवानों की पोस्टिंग नए तरीके से होगी। आदेश जारी होने के बाद कुछ जवान तो ड्यूटी पर पहुंच गए हैं, जबकि कुछ में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वह लगातार पुलिस कार्यालयों में पूछताछ कर रहे हैं।

अचानक छुट्टियां रद करने व छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश से महिला पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गई हैं। अधिकतर महिला जवान चाइल्ड केयर लीव, पूरे सेवाकाल में मिलने वाली छुट्टियों, इलाज करवाने और स्वजन की देखरेख के लिए छुट्टियों पर गई थी। इसके अलावा कुछ समय पहले जिन कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उन्हें ट्रांसफर की छुटि्टयां मिलती हैं और उन्हें बाद में छुट्टी में लेने की बात कही गई थी, ऐसे में उनकी छुट्टियां भी निरस्त हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे व त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे, फोर्स की कमी न हो इसलिए जवानों की छुट्टियों पर दीपावली तक रोक लगा दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!