Breaking News :
>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी के मुरादाबाद पहुँचने से चंद घंटे पहले मुठभेड़, एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर से भाग गया था। मुरादाबाद के शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है।

विदित रहे कि सीएम योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले एक लाख के इनामी जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात  उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। 
पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। इसी दौरान आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई थी। लोगों ने टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 

एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगी थीं। शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं। जिसे देखते हुए जनपद में सुरक्षा और कड़ी गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की थी और जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी।

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थी। शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दौड़भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!