Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद में बढ़ते डेंगू के प्रसार के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दिए निर्देश : “अधिकारी गम्भीरता से कार्य करते हुए डेंगू पर प्रभावी रोक लगायें”

ब्लॉक स्तर पर डेंगू के प्रसार को रोकने हेतु आशा कार्यकार्तियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है।

जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हो रहे उन क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। जनपद में बढ़ते डेंगू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शिविर कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने डेंगू उन्मूलन अभियान के तहत् जनपद में प्रतिदिन चलाये जा रहे कार्यक्रम की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की अधिकारी गम्भीरता से कार्य करते हुए डेंगू पर प्रभावी रोक लगायें। डेंगू प्रभावित क्षेत्र से प्रसार बाहर न हो इस प्लान के साथ सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रियता से भ्रमण/निरीक्षण करते हुए लार्वा को नष्ट करने तथा क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही एवं बेहतर समन्वय न करने पर डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं जिला कार्डिनेटर आशा का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोका गया। आज 216 टैस्ट हुए जिनमें से 50 व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले, जबकि 132 लोग अस्पतालों में उपचाररत् है। जनपद में के अस्पतालों में 945 बैड डेंगू रोगियों हेतु आरक्षित की गई है।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को कहा कि जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों से डेंगू उन्मूलन हेतु बेहतर समन्वय के साथ सघन अभियान चलाने एवं प्रतिदिन के कार्यों की सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित करेगें। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ही प्रतिदिन की स्पष्ट एवं अद्यतन सूचनाएं का डाटा फिडिग करवाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डेंगू प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक क्षेत्रों में विभिन्न टीमों द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की रिर्पोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हो रहे उन क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक कार्मिक को जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में बैठाने के भी निर्देश दिए जो डेंगू के प्रतिदिन की मामलों की रिपोर्टिंग करें। उन्होंने डेंगू मलेरिया अधिकारी को ब्लाॅक कार्डिनेटर से वार्ता कर ब्लाॅकवार बनाई गई टीमों की प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए साथ ही आशाओं एवं आँगबाड़ी को डेंगू उन्मूलन अभियान में शामिल करते हुए लार्वा का चिन्हिकरण के साथ नष्ट करने की कार्यवाही करने के साथ ही प्रतिदिन अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद में प्रतिदिन चिन्हित हो रहे मरीजों, हास्पिटलाईज किये गए मरीजों, बेड की स्थिति आदि की प्रतिदिन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद अवस्थित लैब से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाए तथा किस क्षेत्र में अधिक मरीज चिन्हित हो रहें हैं ऐसे क्षेत्रों एवं उनके आसपास प्रभावी अभियान चलायें। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार टीमें भेजकर डेंगू लार्वा की जाँच एवं नष्टीकरण की कार्यवाही करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वि/रा के.के. मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० सी.एस. चौहान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ० सुभाष कुमार जोशी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

डेंगू से सम्बंधित खबरों के लिए नीचे दिए लिंक्स को क्लिक करें :

https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

https://akashgyanvatika.com/haldwani-health-department-became-active-regarding-dengue-and-malaria-in-monsoon-season/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!