Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सड़कों को यथाशीघ्र गड्डामुक्त बनाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी का जनपद वासियों/जनमानस से अनुरोध :
“देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पेज https://www-facebook-com/Patchless&Roads&Of&Dehradun  पर लिखें या हमें संदेश भेजें या सीधे हमें ई-मेल आईडी  http://patchlessroadsofdehradun@gmail.com  पर मेल भी कर सकते हैं।”

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कैम्प कार्यालय में जनपद की सड़कों को लेकर फेसबुक पेज एवं ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई 15 शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने फेसबुक पेज एवं ई-मेल पर प्राप्त हुई शिकायतों की क्रमवार समीक्षा करते हुए समय सीमा निर्धारण कर सम्बन्धित अधिकारियों को शकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही कुछ सड़कों पर 2-3 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 30 सितम्बर से पूर्व सभी सड़कों के सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सड़कों को यथाशीघ्र गड्डामुक्त बनाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

देहरादून की सडकों को पैचलेस बनाने हेतु एवं सड़कों के बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन के तहत एक पोर्टल/पेज/मेल आई०डी० बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला प्रशासन देहरादून शहर के नागरिकों के लिए एक सुरक्षित जीवन शैली सुनिश्चित करने तथा जनपद देहरादून की सड़कों से संबंधित शिकायतों को दूर करने व सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों/जनमानस से अनुरोध किया है कि देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पेज https://www-facebook-com/Patchless&Roads&Of&Dehradun पर लिखें या हमें संदेश भेजें या सीधे हमें ई-मेल आईडी http://patchlessroadsofdehradun@gmail-com पर मेल भी कर सकते हैं।

बैठक में प्रमुख अभियन्ता विभागीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इं० अयाज अहमद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अधि०अभि० लोनिवि डी.सी. नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं अभियन्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!