Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में बारिश के कारण ठंड बढ गई

दून व आसपास के क्षेत्रों में देर रात हुई बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया। बता दें कि दून में पिछले कई दिनों से आसमान में बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक बदरा बरस पड़े। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार बुधवार से फिर से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा। दून में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 12 में से आठ शहरों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी पाकिस्तान से चली हवाएं उत्तराखंड पर भारी

उत्तरी पाकिस्तान से चली हवाएं उत्तराखंड पर भारी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन हवाओं के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान तीन हजार मीटर तक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज पूरे सप्ताह बना रहेगा। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों पर इसका असर कम रहेगा। सोमवार को भले ही प्रदेश में मौसम साफ रहा। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में गुनगुनी धूप लोगों को राहत का अहसास कराती रही, लेकिन मंगलवार से मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान से चला पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) साइक्लोन के रूप में सक्रिय हो गया है। यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश के भी आसार हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार को यह कुछ धीमा होगा, लेकिन एक और दो दिसंबर को इसमें फिर तेजी आएगी। बिक्रम सिंह के अनुसार इससे पहले वर्ष 2015 में ऐसी स्थिति बनी थी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!