Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
आर्थिक गतिविधियाँ

सरकार छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना लाने की तैयारी में

सरकार छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना लाने की तैयारी में है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ग्रामीण सेक्टर को आय सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वैच्छिक पेंशन स्कीम को मंजूरी दी जा चुकी है। यह स्कीम समूचे देश में लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक और योजना के तहत छोटे दुकानदारों और स्वरोजगार में लगे लोगों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

वित्त मंत्री ने लोकसभा को बताया कि इकोनॉमी की हालत पर श्वेत पत्र जारी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इकोनॉमी में ढांचागत सुधार से विकास को गति मिलेगी, जिससे संगठित और असंगठित क्षेत्र में नए रोजगार पैदा होंगे।

सरकार पिछले कुछ समय से लगातार सुधारों को अंजाम दे रही है। सीतारमण ने आइबीसी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड देश की फाइनेंशियल सेहत में सुधार की ओर एक बड़ा कदम है।

इस दौरान वित्त मंत्री ने नोटबंदी का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि कालेधन से छुटकारा पाने और टैक्स आधार में इजाफा करने के लिए नोटबंदी जरूरी थी। किसी देश के विकास में ढांचागत सुधारों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि नोटबंदी के प्रभाव का सीधे तौर पर आकलन करने के लिए किसी तरह के आंकड़े मौजूद नहीं हैं।

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के लिए बिल पेश

नई दिल्ली, पीटीआइ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में टैक्स कानून (सुधार) विधेयक 2019 पेश किया। इसके जरिये कॉरपोरेट टैक्स में की गई कमी को कानूनी वैधता प्रदान की जाएगी। सरकार ने 20 सितंबर को कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करने की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनियों पर लगने वाले टैक्स को 30 परसेंट से घटाकर 22 परसेंट कर दिया गया था। कुछ नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के मामले में टैक्स दर 25 परसेंट से घटाकर 15 परसेंट कर दी गई थी। इस व्यवस्था को एक अध्यादेश के जरिये लागू किया गया था। सोमवार को जो विधेयक पेश किया गया है, उसके संसद से पारित हो जाने और कानून का रूप ले लेने के बाद संबंधित अध्यादेश की वैधता खत्म हो जाएगी।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आइएफएससी) अथॉरिटी बिल, 2019 भी पेश किया। इस विधेयक के जरिये आइएफएससी के लिए वित्तीय विनियामक की स्थापना की जाएगी। वर्तमान में वित्तीय सेवाओं के लिए अलग-अलग नियामक हैं। सरकार चाहती है कि सभी नियामक किसी एक सुप्रीम नियामक के तहत काम करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!