Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा ने हाल में ही पार्टी में शामिल हुए अन्य दलों के नेताओं को भी दिया पूरा सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। इस बार पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी भाजपा ने हालिया दिनों में पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया। वैचारिक पृष्ठभूमि अलग होने के बावजूद पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। साथ ही भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह जो वादा करती है, उसे निभाती भी है।

वर्ष 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा महत्व दिया था। तब चुनाव जीतकर आए ऐसे विधायकों को सरकार में मंत्री भी बनाया गया। इस बीच मिशन-2022 में जुटी भाजपा में काफी संख्या में दूसरे दलों व संगठनों से आए नेता भी शामिल हुए हैं। इनमें हरके की अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी पकड़ है। टिकट वितरण की बारी आई तो वैचारिक पृष्ठभूमि भाजपा की न होने के बावजूद इन नेताओं का मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा। इन सभी को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर गौर करें तो पार्टी ने दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहीं सरिता आर्य को टिकट देकर वादा निभाया है। इसी तरह दुर्गेश्वरलाल व राम सिंह कैड़ा के अलावा उक्रांद पृष्ठभूमि के प्रीतम सिंह पंवार को भी टिकट देकर पार्टी ने उन विश्वास व्यक्त किया है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची ने चौंकाया भी है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूड़ी की पुत्री व यमकेश्वर क्षेत्र से विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट दिया। वहीं संगीत की दुनिया का जाना-पहचाना नाम व बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को पार्टी ने चकराता सीट से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी विधानसभा चुनाव में जुबिन का बतौर स्टार प्रचारक भरपूर उपयोग कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!