Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट बन चुकी उत्तराखंड की सबसे हाट सीट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट इस समय उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी है। पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2012 एवं वर्ष 2017 में यहाँ से चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने तीसरी बार उन्हें फिर मैदान में उतारा है। ऊधम सिंह नगर में विधानसभा की नौ सीटें आती है। वोटरों की संख्या के हिसाब से खटीमा तराई के इस जिले की सबसे छोटी सीट है, मगर किसी जमाने में नैनीताल जिले के पर्वतीय ब्लाक ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के मतदाता भी इस सीट का हिस्सा था और इसका दायरा काफी बड़ा था।

उत्तर प्रदेश के समय में इस सीट को सितारगंज-खटीमा के नाम से जाना जाता था। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के अलावा टनकपुर का कुछ क्षेत्र भी इसका हिस्सा था। 1989 में कांग्रेस के टिकट पर यशपाल आर्य ने अपना पहला चुनाव यहां से जीता था। लंबा क्षेत्र होने के कारण उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खूब पसीना बहाना पड़ता था। 2001 में राज्य गठन के बाद हुए परिसीमन से कुमाऊँ की हर सीट का समीकरण बदल गया था।

राज्य गठन से पहले नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिला मिलाकर कुल चार सीटें होती थी। हल्द्वानी सीट में काठगोदाम, आधा हल्द्वानी, रुद्रपुर, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़, किच्छा, पंतनगर, गदरपुर, दिनेशपुर शामिल था। नैनीताल सीट में बेतालघाट, नैनीताल, भीमताल, रामनगर और आधा हल्द्वानी था। काशीपुर विधानसभा सीट में बाजपुर, जसपुर और काशीपुर का इलाका था। चौथी सीट सितारगंज खटीमा थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!